in , , , , ,

धौनी ने चीते से भी तेज फुर्ती दिखाई, पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंप आउट करते ही बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

AUSvsIND Video: धौनी ने चीते से भी तेज फुर्ती दिखाई, पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंप आउट करते ही बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

AUSvsIND- धौनी ने चीते से भी तेज फुर्ती दिखाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए तो पहचाने ही जाते है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धौनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर दिखाया कि विकेट के पीछे कितने तेज़ हैं। महेंद्र सिंह धोनी बिजली सी रफ़्तार से स्टंपिंग करने की क्षमता रखते हैं. वह कई बार मैदान पर बिजली की रफ़्तार से स्टंपिंग कर चुके हैं। इस मैच में धौनी ने अपनी चीते सी फुर्ती का नज़ारा पेश किया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ पीटर हैंड्सकॉम्ब कुछ समझ पाते उससे पहले ही धौनी ने गिल्लयां बिखेर दी।

हुआ ये की रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया की पारी का 28 वां ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद (27.2) पर हैंड्सकॉम्ब 20 रन बनाकर खेल रहे थे। रवींद्र जडेजा ने गेंद फेंकी और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने आगे बढ़कर गेंद को खेलना तो चाहा लेकिन वो गेंद की लाइन पढ़ने मेंं चूक गए और बॉल सीधे एम एस धौनी (MS Dhoni) के हाथों में चली गई। इससे पहले कि पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज़ में वापसी कर पाते उससे पहले ही धौनी ने गिल्लियां उड़ा दी और भारत को चौथी सफलता दिला दी।

यहाँ देखें वीडियो धौनी ने ऐसे किया हैंड्सकॉम्ब को स्टंप

https://twitter.com/kaleemt17/status/1085046395613204483
यहाँ देखें वीडियो धौनी ने ऐसे किया हैंड्सकॉम्ब को स्टंप

अब हम आपकों बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16वीं स्टंपिंग थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी विकेटकीपर की अब तक की यह सबसे ज्यादा स्टंपिंग है। ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा एम एस धौनी (MS Dhoni) सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 24 स्टंपिंग कर चुके है. वहीं एम एस धौनी (MS Dhoni) ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक विकेट कीपर के तौर पर 100 स्टंपिंग पूरी करने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है। एम एस धौनी (MS Dhoni) के अलावा कोई भी विकेटकीपर वनडे क्रिकेट में 100 स्टंपिंग पूरी नहीं कर पाया है।

What do you think?

Written by GNN Online

5

URI Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ बॉक्स ऑफिस पर हिट, कमा लिए इतने करोड़

जानिए कारगिल युद्ध के ऐसे अद्भुत तथ्य जिन्हें अधिकतर लोग नहीं जानते!